नवादा, मार्च 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली के बाद प्रवासियों का परदेस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। नियमित ट्रेनों में अगले एक महीने तक नो रूम जैसी स्थिति रहने से प्रवासी स्पेशल ट्रेनों के भरोसे रहने को विवश हैं। हालांकि इसमें भी कम मारामारी नहीं है। ऐसे में, होली के बाद दूसरे प्रदेशों के लिए वापसी कर रहे परदेसियों को भारी संकट झेलने की नौबत है। गया या किऊल पहुंच कर गंतव्य की ट्रेन पकड़ने की मशक्कत के साथ ही किऊल-गया रेलखंड की ट्रेनों पर भी उमड़ रही बेतरह भीड़ परदेसियों की अग्निपरीक्षा लेती दिख रही है। वापसी की आपाधापी प्लेटफॉर्म से ही दिख रही है। रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट बुकिंग से ही परेशानियों की शुरुआत हो जा रही है जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर उमड़ रही भीड़ समेत ट्रेन के अंदर की स्थिति और भी गंभीर हो कर रह गयी है। ट्रेन की पाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.