पलामू, मार्च 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। होली पर्व के बाद कामकाज के लिए बाहर लौटने वाले लोगों की भीड़ ट्रेन और बसों में उमड़ पड़ी है। लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन लगभग फुल चल रहा है, जिससे यात्रियों को सीट मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। डाल्टनगंज स्टेशन के स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने बताया कि होली के बाद बाहर काम करने वाले लोगों की वापसी के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड में है और अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पटना जाने वाली पलामू एक्सप्रेस, बिहार से रांची जाने वाली सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप...