लोहरदगा, मार्च 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। होली का त्योहार खत्म होते ही अब लोग अपने कामकाज के लिए वापस लौटने लगे हैं। गुरुवार से ही लोहरदगा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। कई लोग अपने परिवार के साथ वापस कार्यस्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। भक्सो कोयल नदी स्थित रेलवे पुल का पिलर क्षतिग्रस्त होने के कारण फिलहाल ट्रेनों का संचालन बाधित है। इस वजह से लोहरदगा रेलवे स्टेशन के बजाय इरगांव से रांची तक और टोरी से लोहरदगा स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेन सेवा सीमित होने के कारण पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ देखी जा रही है। वहीं लोहरदगा बस स्टैंड में भी बाहर काम करने वाले लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। वापस लौटने वाले यात्रियों को देखते हुए विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। बस ...