शाहजहांपुर, मार्च 7 -- होली का त्योहार मनाने अपने घर आए लोगों की अब कर्मभूमि लौटने की जल्दी दिखाई देने लगी है, जिसको लेकर रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर भीड़ बढ़ना शुरू हो गयी है। शुक्रवार दोपहर से ही शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर बाहर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली, हरियाणा, हरिद्वार सहित विभिन्न शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने से प्लेटफार्म और बस अड्डे पर गर्मागर्मी का माहौल बना रहा। शुक्रवार दोपहर को लखनऊ को जाने वाली राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस व त्रिवेंणी एक्सप्रेस के आने के बाद लोगों की भीड़ कोच में चढ़ने को लेकर बहस होती रही, वहीं पहले से भरे हुए कोच में पैर रखने की जगह नहीं बची। प्लेटफार्म पर किसी तरह जनरल कोच में चढ़ने के बाद यात्रा की। इसी तरह शाम होने के बाद दिल्ली, हरियाणा, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.