नई दिल्ली, मार्च 2 -- राजस्थान में होली से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और मौसम विभाग के अनुसार त्योहार के बाद तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को मार्च के शुरुआती दिनों में ही तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क (ड्राय) बना रहेगा। साथ ही आगामी दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। इसका सीधा असर होली के बाद पड़ने वाली गर्मी पर दिखाई देगा।दिन में तेज धूप, लोग घरों में रहने को मजबूर पिछले 24 घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.