बरेली, मार्च 7 -- होली मिलने के बहाने दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की और युवक के सिर पर बांका से प्रहार कर जख्मी कर दिया। इस मामले में थाना बिथरी में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इटौआ बेनीराम निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही धारा सिंह, ओमप्रकाश, विपिन और हरनाम होली मिलने के बहाने उनके घर पहुंचे। अंदर जाते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया। शोर मचाने पर उनका छोटा भाई सुरजीत बचाने आया तो संजीव ने उसके सिर पर बांका से प्रहार करके घायल कर दिया। वहीं, धारा सिंह ने तमंचा निकालकर उन पर फायर किया, लेकिन कारतूस मिस होने से वह बच गए। इसके बाद आरोपी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बिथरी पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.