जहानाबाद, मार्च 5 -- करपी, निज संवाददाता। होली के दूसरे दिन बसिऔरा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों एवं कस्बाई इलाकों में पारंपरिक मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान गांवों में उत्सव जैसा माहौल रहा और चारों ओर चहल-पहल देखी गई।प्रतियोगिता में युवाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ऊंचाई पर रस्सी के सहारे बांधे गए मटके को फोड़ने के लिए प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा गया। जैसे ही किसी प्रतिभागी ने मटका फोड़ा, उपस्थित लोगों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ उसका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। कई स्थानों पर विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया और पारंपरिक गीतों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...