गंगापार, मार्च 3 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। रंगों का पर्व होली सभी के घरों में खुशियों के साथ संपन्न हो इसे देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हरीशंकर शर्मा निवासी कठौली की सभी बस्तियों में पहुंच आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं कीमती साड़ी व गुझिया की खाद्य सामग्री प्रदान की। खाद्य सामग्री की किट पाते ही गरीबों के चेहरे खुशी से भर गए। इस मौके पर उपस्थित रहे,परमानंद प्रजापति, राजकरन, सुग्गन निषाद, के पी प्रजापति,महेश प्रजापति, चन्द्रमा प्रजापति ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीशंकर शर्मा के इस कार्य की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...