आरा, फरवरी 7 -- -जिला प्रशासन की ओर से नागरी प्रचारिणी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन आरा, हमारे संवाददाता। शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को वबसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने होली के पारंपरिक गीत और नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की ओर से दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर 250 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। इनकी ओर से लोक संगीत, शास्त्रीय गायन एवं नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति की गई। साथ ही इस कार्यक्रम को लेकर परिसर में विद्यालय शिक्षकों द्वारा चित्रकला, मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी की भव्य प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस आयोजन को ले...