महोबा, मार्च 5 -- महोबा, संवाददाता। रंगों का पर्व होली वीर भूमि में उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। एक दूसरे को लोगों ने रंगों से सराबोर कर दिया। अबीर गुलाल से एक दूसरे का तिलक कर गले लगाया और होली की शुभकामनाएं दी गई। डीजे पर होली गीतों और ईश्वरी की फाग की तानों में लोग झूमने को मजबूर हो गए। गांव-गांव में होलियारों की टोलियों ने फाग गायन का तान छेड़ा। बच्चों से लेकर युवा और महिलाएं होली के रंगों में सराबोर दिखे। वीर भूमि में होलिका दहन के बाद रंगों का दौर शुरु हो गया। मंगलवार को गृहण को लेकर बच्चों ने गुलाल उड़ाया तो बुधवार को सुबह से लोग रंगों में डूब गए। गुरुवार को भी होली खेलने का सिलसिला चलता रहा। शहर में महिलाओं ने डीजे की धुन पर होली गीतों पर जमकर धमाल मचाया। गांधी नगर, हवेली दरवाजा, मुख्य बाजार और भटीपुरा सहित समूचे नगर म...