सीवान, मार्च 1 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। रंगों का का त्यौहार होली शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सजग है। होली के नाम पर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्तीपूर्वक कार्रवाई करेगा। थानाध्यक्ष कृष्ण शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। वैसे लोगों से बंधपत्र लिया गया है। होली को लेकर नशीले पदार्थ का सेवन व खरीद बिक्री पर भी पुलिस प्रशासन की सख्त नजर है। थाना अध्यक्ष ने लोगों से किसी तरह की गैर कानूनी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दिए जाने की अपील किया। होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित कर सिविल सोसाइटी के लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर पुलिस प्रशासन द्वारा कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...