चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर। होली के मद्देनजर रेलवे की ओर से हटिया से मुंबई चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, झारसुगुड़ा होकर होली स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08609 हटिया- एलटीटी मुंबई होली स्पेशल ट्रेन 2 और 9 मार्च को हटिया से 16.20 बजे रवाना होगी एवं यह ट्रेन राउरकेला झारसुगुड़ा होते हुए तीसरे दिन 00.40 बजे एलटीटी मंुबई पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 08610 एलटीटी मुंबई- हटिया होली स्पेशल 4 और 11 मार्च को 05.00 बजे मुंबई से रवाना होगी एवं यह ट्रेन दूसरे दिन 18.00 बजे हटिया पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन से होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को निंयत्रित किया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.