मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। होली के मद्देनजर जिले में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। प्रोग्राम मैनेजर सीपी पांडेय ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर 108 नम्बर डायल करें। एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। होली को लेकर चालकों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। एंबुलेंस चिन्हित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। एंबुलेंस में स्टाफ और ऑक्सीजन, दवा, अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.