हापुड़, मार्च 1 -- जनपद में होली के दौरान 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद सभी एंबुलेंसों को अलर्ट पर रहने के लिए विस्‍तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर 108 नम्‍बर डायल करें। एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी .सौरभ शर्मा ने बताया कि होली को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट रहेगी। त्‍योहार के दौरान 108 एंबुलेंस विशेष रूप से चिन्हित किए गए स्‍थानों, दुर्घटना बाहुल्‍य क्षेत्रों एवं थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्‍यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्‍होंने बताया कि हर जरूरतमंद व्‍यक्ति को कम से कम समय...