चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- चक्रधरपुर। होली के दौरान 27 फरवरी से चार मार्च तक चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर, चाईबासा, झारसुगुड़ा, टाटानगर और राउरकेला सहित कई स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। इसकी निगरानी के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा सीआई, सुपरवाइडर और सीटीआई का टाइमटेबल रोस्टर भी जारी किया गया है। जिसके तहत सुबह से दो बजे तक, दो बजे से रात्रि दस बजे और रात्रि दस बजे से पुन: सुबह छह बजे तक अधिकारियों को नियुक्ति किया गया है। जिनकी निगरानी में रेलवे स्टेशन सहित ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...