मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। होली के दौरान शहर के अलग-अलग इलाके में आठ जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुई हैं। इस दौरान गश्त लगा रही पुलिस टीम ने 20 से अधिक लोगों को हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया। मिठनपुरा में एक चौराहे पर हुई मारपीट का वीडियो भी शहर में वायरल हुआ, जिसमें दो गुटों में मारपीट के दौरान एक-दूसरे पर कुर्सी से हमला कर रहे हैं। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने नूनफर, जूरनछपरा और लक्ष्मी चौक इलाके में मारपीट के दौरान आठ लोगों को हिरासत में लिया। वहीं दो स्थानों से डीजे वैन भी जप्त किया गया। उसके संचालक पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। नगर थाना क्षेत्र में दो जगहों पर हल्की मारपीट हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.