पटना, फरवरी 25 -- होली पर्व के दौरान बिहार के रेलवे स्टेशनों व इनसे होकर गुजरने वाले 1200 से अधिक ट्रेनों की सुरक्षा व जांच बढ़ेगी। इसे लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी रेल पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है। उनको भीड़ मैनेजमेंट, छिनतई व नशाखुरानी जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने और शराब की अवैध तस्करी पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गये हैं। कंट्रोल रूम से हर दिन हो रही समीक्षा पर्व को लेकर मुख्यालय में कंट्रोल रूम संचालित किया गया है। इसके माध्यम से हर दिन रेल पुलिस अधीक्षकों से रिपोर्ट लेने की व्यवस्था की गयी है। रोस्टर बना कर ट्रेनों की सुरक्षा में तैनात एस्कॉर्ट पार्टियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर उनका फीडबैक लिया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक बिहार से होकर गुजरने वाली 400 से अधिक ट्रेनों में जीआरपी की एस्कॉर्ट पार्टी है। आरपीएफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.