गंगापार, मार्च 5 -- दो दिवसीय होली पर्व के दौरान नवाबगंज थाना क्षेत्र के कई गांवों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आईं। मकदूमपुर, लाई सहित अन्य गांवों में पुराने विवाद और आपसी कहासुनी के चलते लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट की इन घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में कराया गया। पुलिस का कहना है कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.