औरंगाबाद, मार्च 5 -- मदनपुर थाना क्षेत्र में होली के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कुल 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इनमें से पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मदनपुर निवासी आदित्य कुमार बाइक असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं थाना क्षेत्र के भईयाराम बिगहा में बुधवार रात बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद अभिभावकों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में नारायण यादव के पुत्र सुनील कुमार, घनश्याम यादव के पुत्र विजय यादव, विजय यादव के पुत्र सौरभ कुमार तथा आयुष कुमार शामिल हैं। इनमें सुनील कुमार और विजय यादव की स्थ...