नई दिल्ली, मार्च 4 -- Gold Silver Price: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब सीधे कमोडिटी बाजार पर दिखने लगा है। सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की तलाश में निवेशक सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिसके चलते बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुओं में तेज उछाल देखने को मिला। शेयर बाजार में कमजोरी और कच्चे तेल की तेजी के बीच बुलियन बाजार चमक उठा।कितना है भाव MCX पर अप्रैल वायदा सोना Rs.2,157 यानी 1.33% की तेजी के साथ Rs.1,63,265 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह Rs.1,61,108 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सोना 1.60% तक उछलकर Rs.1,63,700 प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। वहीं मई वायदा चांदी Rs.5,682 यानी 2.14% की बढ़त के साथ Rs.2,71,000 प्रति किलोग्राम पर खुली। सत्र...