बोकारो, मार्च 2 -- दुगदा थाना में प्रभारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जबकि बोकारो-झरिया ओपी में प्रभारी श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सह होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमें शांति समिति से जुड़े लोगों सहित समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी से शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि जबरदस्ती किसी को रंग ना लगाए। ऐसा कोई काम ना करें जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। होली के दिन हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। जिला परिषद सदस्य संतोष पांडेय व नीतू सिंह ने दिन के 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक पेट्रोलिंग चुस्त रखने का आग्रह किया। बैठक में मुखिया चंदन कुमार सिंह, प्रभुदयाल सिंह, चंद्रशेखर महथा, संतन सिंह, अरूण सिंह, कमलेश दसोंघी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.