मुंगेर, अप्रैल 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम टीकारामपुर में होली के दिन हुई हिंसक मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी लखिंदर को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर धर दबोचा है। प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने बताया कि आरोपी लखिंदर घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस की एक विशेष टीम उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। सोमवार और मंगलवार की आधी रात करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दियारा क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी आदर्श ग्राम टीकारामपुर का ही निवासी है। होली की सुबह करीब 9-10 बजे के आसपास आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में इसकी मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.