लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- भीरा थाना क्षेत्र में होली के दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को पेड़ से लटकता पाया गया। युवक की पहचान के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस अभी से आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। भीरा थाना क्षेत्र के गांव जंगल नंबर-7 (इमलिया फार्म) में शुक्रवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी विशाल पुत्र रमेश के रूप में हुई है, जो 4 मार्च से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। विशाल के बड़े भाई गगन ने बताया कि होली के दिन वह घर से निकला था और अचानक लापता हो गया। पिछले दो दिनों से लगातार उसकी तलाश जारी थी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रोहित दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.