लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- लखीमपुर। पसगवां थाना क्षेत्र से होली के दिन से लापता युवक का शव शनिवार दोपहर एक नाले में पड़ा पाया गया। युवक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने भेज दिया है। युवक के पिता की सूचना पर पसगवां कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रखी थी। बरखेरिया जाट गांव निवासी बाबू ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र शिवा उर्फ चौधरी होली के दिन बुधवार को सुबह 10 बजे घर से निकला था, जो वापस नही लौटा । पीड़ित परिजनों ने पसगवां कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मामला पंजीकृत कराया है। पुलिस युवक को तलाश रही थी कि शनिवार दोपहर उसकी लाश गन्ना समिति के पीछे नाले में पड़ी मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.