बलिया, मार्च 5 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर होली के दिन बुधवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटनाओं में आधा दर्जन अन्य घायल हो गये। इनमें से अधिकांश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। त्योहार के दिन हुई मौत से गांव-घर में मातम पसर गया।रसड़ा, हिसं के अनुसार रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास होली पर्व के दिन बुधवार की शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि इलाके के गौरपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय दीपू गुप्त व 18 वर्षीय नितेश शर्मा बाइक से मऊ की तरफ किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच क्षेत्र के कंसो गांव से रिश्तेदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.