गंगापार, मार्च 5 -- नीलगाय की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान स्वरूपरानी अस्पताल में मौत हो गई। होली के दिन शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। दिवंगत के घर देवहटा गांव में शुभचिन्तकों व रिश्तेदारों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ देर तक शव घर पर रखने के बाद गंगाघाट ले गए, अन्तिम संस्कार कर दिया। देवहटा गांव निवासी शिव शंकर यादव किसान हैं, उनका बेटा 25 वर्षीय जय प्रकाश यादव घर पर रहकर पिता के काम में हाथ बंटाता था। एक मार्च को जय प्रकाश यादव अपने पिता का दवा लेने सिरसा गए थे, वहां से घर के लिए चले तो रास्ते में दिघिया चौकी मार्ग पर डोरवा गांव के सामने एक प्राईवेट आईटीआई कॉलेज के सामने पहुंचे तो नीलगायों का झुंड आ गया, इसी से टक्कर लगने से वह बुरी तरह चोटहिल हो गए। जानकारी पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच घायल जय प्रकाश को भीरपुर के एक नीजी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.