मेरठ, मार्च 2 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता रंगों के त्योहार होली के दिन चार मार्च को रैपिड और मेट्रो की सेवाएं पांच घंटे ही उपलब्ध होगी। इस पांच घंटे में दोनों की 30-30 फेरे लगेंगे। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार होली के दिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार मार्च को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। शाम पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं हर 10 मिनट पर उपलब्ध रहेंगी। हर 10 मिनट पर दोनों तरफ से नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन होगा। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं अब प्रतिदिन (सोमवार से रविवार) सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलती हैं,लेकिन रंगो के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.