बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती। होली के दिन रंग लगाने के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में कलवारी पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के कुदरहा निवासी उमाशंकर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि होली के दिन रंग लगाने की बात को लेकर हुए विवाद के चलते विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कुदरहा निवासी कृष्णमोहन चौधरी, विवेक, विपिन और तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नगर थाने में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थाने के मलिहाचुहा निवासी साकुरुन्निशा पत्नी शाहिद का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने आठ मार्च को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। बीच-बचाव में आईं उनकी जेठानी को मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.