हाथरस, मार्च 4 -- कार्यालय संवाददाता, हाथरस। यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती ईको वैन सवार लोगों पर मौत ने एक साथ झपट्टा मारा। उस समय कोई सो रहा था तो कोई अपने परिवार के लोगों से बातचीत कर रहा था। मगर अचानक से एक ही झटके में छह लोग काल के गाल में समा गये। छह लोगों की मौत के बाद पांच परिवारों में कोहराम मचा रहा है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। राजस्थान के जिला धौलपुर और आगरा जिले के शमशाबाद के काफी लोग दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं। दिल्ली में लोग किराये पर रहते हैं। होली और दिवाली के त्योहार पर सभी लोग हर साल अपने गांव में जाते हैं। सोमवार की रात करीब बारह बजे सभी 16 लोग ईको कार में सवार हो गये। कार चालक से तय हुआ कि वह सभी को उनके ठिकाने पर छोड़ेगा। लिहाजा सुबह छह बजे तक लोग अपने घर पहुंचने का प्लान कर चुके थे, परन्तु उन्हें क्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.