हरिद्वार, मार्च 11 -- पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर झरडा गांव में होली के दिन पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस मामले में पीड़ित हर्ष की मां सुशीला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। पथरी निवासी सुशीला ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हर्ष घर से खाने का सामान लेने दुकान जा रहा था। रास्ते में निशु, उमाकांत, जशबीर, विनीत और शुभम ने उसे रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर सबने हथौड़े, लाठी-डंडों से हमला किया। माैके पर बीच-बचाव के लिए आए राजेश, मोन्टी और हिमांशु पर भी हमला किया गया।इस कारण हर्ष को गंभीर चोटें आईं। सिर की हड्डी टूटी और दिमाग में घुस जाने के कारण उसके शरीर के आधे हिस्से में लकवा हो गया। याददाश्त खो जाने जैसी स्थिति तक उत्पन्न हुईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.