एक संवाददाता, मार्च 11 -- बिहार के गयाजी जिले में एक देवर ने भयानक कत्ल को अंजाम दिया। मामले के खुलासे के बाद देवर ने जो राज उगले हैं उन्हें सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल यहां इमामगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है,। एक देवर ने फोन कर अपनी विधवा भाभी को बुलाया और साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के उजियार बहेरा टोला सेवा नगर की है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। समुद्री कुमारी (20) उजियार बहेरा टोला सेवा नगर के ललन भुइयां के पुत्र परमिला भारती की पत्नी थी। परिजनों के अनुसार वर्ष 2024 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद करंट लगने से उसके पति की मौत हो गई थी। ...