जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। परसुडीह में होली के दिन उदय रजक से मारपीट के बाद फायरिंग कर दहशत फैलाने की आरोपी मुन्ना सिंह की जमानत अर्जी मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट से मंजूर हो गई।बचाव के अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि, 2 दिन पूर्व ही हाई कोर्ट से इस मामले में धर्मवीर सिंह को जमानत मिली थी। दोनों आरोपी मार्च से जेल में है। फायरिंग का मामला उदय रजक के बयान पर परसुडीह पुलिस ने दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...