आजमगढ़, मार्च 5 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में बुधवार को दो छात्राओं की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। रंग खेलने के बाद दोनों गांव के पास स्थित पोखरे में नहाने गई थीं। घटना की सूचना मिलने पर गांव में होली के उल्लास की जगह मातमी सन्नाटा पसर गया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर मुस्तफाबाद बाद गांव निवासी 14 वर्षीय अंशिका यादव पुत्री सुरेश यादव 10वीं की छात्रा थी। वहीं 18 वर्षीय शिवांगी पुत्री राजेश यादव 12वीं की छात्रा थी। बुधवार को दोनों होली खेल रही थीं। दोपहर में दोनों गांव के पास स्थित तालाब में नहाने चली गईं। नहाते समय दोनों गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगीं। यह देखकर उनके साथ गईं लड़कियों ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा गईं। पोख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.