गोरखपुर, मार्च 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में लोगों को होली के पर्व में कोई खलल न पड़े और उनकी होली उल्लासपूर्वक मनाने के लिए बिजली निगम ने कमर कस ली है। होली के दिन जिले में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। बिजली निगम की ओर से अभियंताओं की ड्यूटी हर क्षेत्र में लगाई जा रही है। साथ ही सभी को फाल्ट होने बिना देरी तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बिजली निगम की ओर से अभियंता अपने क्षेत्र की लगातार मानिटरिंग करेंगे। जेई अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने बताया कि किसी प्रकार की आपातकालीन घटना व फाल्ट की जानकारी लेने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। लोग कंट्रोल रूम में 9415737209 पर सूचना दे सकते हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.