भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। होली के दिन डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम ने इस आदेश की कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी जिले में तैनात सभी एसडीओ, एसडीपीओ और डीएसपी को दी है। डीएम ने जारी निर्देश में कहा कि पूर्व में पर्व-त्योहारों के अवसर पर कई ऐसे दृष्टान्त मिले हैं, जिसमें डीजे बजाने, अश्लील संगीत बजाने, तीव्र संगीत पर नृत्य करने एवं अपशब्दों के प्रयोग करने जैसे कारणों से दो समुदायों एवं एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद की घटनाएं घटित हुई हैं। होली पर्व के अवसर पर महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ महत्वपूर्ण संदेशों के आलोक में त्वरित कार्रवाई के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जो पांच मार्च तक तीन पालियों में कार्यरत रहेगा। राज्य में शराबबंदी लागू है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.