जौनपुर, मार्च 5 -- सिकरारा (जौनपुर)। होली के उत्सव के बीच बुधवार को दोस्तों के साथ शारदा सहायक नहर में नहाने गया 19 वर्षीय युवक डूब गया। हादसे के दूसरे दिन भी उसका शव नहीं मिल सका है और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव निवासी अरुण यादव पुत्र राजेश यादव होली वाले दिन शाम करीब चार बजे चार साथियों के साथ दो बाइक से फजायलपुर गांव के पुलिया पर पहुंचे। यहां बाइक खड़ी कर कपड़े उतारकर वे शारदा सहायक नहर में नहाने के लिए कूद गए। गहरे पानी में अरुण डूबता दिखा तो उसके साथी नशे की हालत में शोर मचाने लगे और तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। अरुण दो भाइयों में सबसे बड़ा था और हाल ही में 12वीं यूपी बोर्ड की परीक्षा दे चुका था। उसके पिता राजेश यादव मुंबई में ऑटो चलाते हैं। घटना की सूचना...