शाहजहांपुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी विश्वप्रताप उर्फ उदित पाठक (24) पुत्र कमलेश की इलाज के दौरान शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होली के दिन 4 मार्च को विश्वप्रताप परौर थाना क्षेत्र के अस्तोली गांव के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया। बरेली के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था। जवान बेटे की मौत से पिता कमलेश और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के साथ ही गांव और आसपास के क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...