मैनपुरी, मार्च 5 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में होली के दिन नामजदों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगा है। एक पक्ष ने थाना एलाऊ में तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कछपुरा निवासी बबलू उर्फ सुबोध कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के सामने परिवार के साथ होली मना रहा था। इसी दौरान गांव के ही ज्ञान सिंह पुत्र दीनदयाल, शिवराज पुत्र बीरबल, राममोहन उर्फ सिद्धार्थ पुत्र ज्ञान सिंह, कुलदीप पुत्र सर्वेश, सुजाता पुत्री शिवराज, पंचशील पुत्र शिवराज, विकास पुत्र जनवेद, अंशुल पुत्र शिवचरण और अविरल पुत्र शिवराज समेत 10 नामजद और चार अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए और बिना किसी वाद विवाद के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी और घर में घुसकर अभद्रता की। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.