पाकुड़, मार्च 6 -- जहाँ एक ओर पूरा पाकुड़ होली के रंग में डूबा था, वहीं पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में तलवाडांगा के नंदीपाड़ा गांव में एक खौफनाक वारदात ने उत्सव की खुशियों को मातम में बदल दिया। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे, 44 वर्षीय देवराज सरकार उर्फ नेमुआ की लगभग 8 से 10 हमलावरों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, देवराज सरकार घर से चाय पीने के लिए निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के वक्त मृतक के पिता मेघनाथ सरकार भी मौजूद थे, अपने बेटे को बचाने के लिए उन्होंने अपराधियों के समक्ष गुहार लगायी परंतु अपराधियों ने रहम नहीं दिखायी। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म मिले हैं तीन पीठ पर और दो छाती के पास धारदार हथियार से वार किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.