फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। होली के त्योहार में अब केवल पांच दिन शेष रह गए हैं। स्मार्ट सिटी चार मार्च को होली के रंगों में रंगी दिखाई देगी। रंगों के इस पर्व को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहार के दिन जहां जिलेवासी घर पर होली खेल रहे होंगे। वहीं, बीके अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा। होली के दिन सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी, वहीं आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से जारी रहेंगी। दो चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार होली के दिन बीके अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित रहेंगी। आपात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.