कौशाम्बी, फरवरी 16 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि होली और रमजान पर सौहार्द्र बनाए रखें। उन्होंने ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और समाजसेवियों से त्योहार पर आने वाली समस्याओं की जानकारी भी ली। कहा कि किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। पुलिस सभी समस्याओं का समाधान करेगी। बैठक में एसआई राजकुमार गौतम, राजेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान रियाज अहमद, रवि कुमार, गड़डू यादव, राजकिशोर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...