बक्सर, मार्च 5 -- -जख्मी- बड़का ढकाईच गांव के दक्षिण टोला में बुधवार की दोपहर घटी घटना जख्मी के पिता ने कुल 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया नामजद केस पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच गांव में बुधवार को होली के दौरान ताबड़तोड़ हुई फायरिंग ने पर्व के उत्साह को फीका कर दिया। गांव के दक्षिण टोला में घटी घटना में एक युवक को मामूली बात पर गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी की पहचान स्थानीय गांव निवासी भोलाशंकर दूबे उर्फ भोला दूबे (24 वर्ष) पिता वीर बहादुर दूबे के रूप में की गई। जख्मी युवक का इलाज उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित बीएचयू अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर कुल 03 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है, जिसमें आरोपी के पिता योगेन्द्र दूबे को गिरफ्तार...