मुरादाबाद, मार्च 1 -- अमरोहा। होली के चलते बस और ट्रेनों में भीड़ का आलम रहा। मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 9 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रहेगा। कमाई का ग्राफ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन स्कीम भी संचालित की गई है। पिछले दो दिन से होली के चलते बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। शनिवार से होली का अवकाश शुरू हो गया है। दूर दराज के क्षेत्रों में नौकरी पेशा करने वाले लोग और छात्र होली मनाने के लिए अपने घरों को रवाना होने लगे हैं। जिसके चलते बसों में भीड़ रही। रविवार को दिल्ली की ओर जाने वाली और दिल्ली की ओर से आने वाली सभी बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। लोकल मार्गों पर चलने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना भी करना पड़ा। हालांकि होली के चलते परि...