बुलंदशहर, फरवरी 26 -- खुर्जा रुककर जाने वाले ट्रेनों में होली के चलते सीटें फुल चल रहीं हैं। सीटों के वेटिंग में दिखाने के चलते पॉटरी मजदूर अन्य वाहनों के जरिए अपने गृह जनपदों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं रेलवे के अधिकारियों की ओर से स्पेशल ट्रेनों के संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है। खुर्जा से प्रयागराज और लखनऊ की ओर ट्रेन जाती हैं। खुर्जा की पॉटरी इकाईयों में कार्य करने वाले मजदूर पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के निवासी हैं। जिन्हे होली त्यौहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर रुख करना है। एसे में प्रयागराज और लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट फुल चल रहीं हैं। जिसके चलते उन्हें अपने घरों की ओर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेटिंग में सीटों को देख मजदूरों ने अन्य वाहनों के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचना शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.