बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में होली को लेकर हादसों के चलते जिला अस्पताल प्रशासन सहहित स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। तीन व चार मार्च को विशेष रूप से अलर्ट रहेगा। इसके लिए टीमें तैनात की गई हैं। डीएम के आदेश पर डाक्टरों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और समय से शतप्रतिशत अनुपालन के साथ ड्यूटी करने को निर्देशित किया है। शहर व गांव देहात के सभी अस्पताल पूरी तरह अलर्ट दिखाई देंगे। इसके लिए पत्राचार शुरू कर दिया है और ड्यूटी चार्ट बना दिया गया है। जिला पुरुष अस्पताल में होली के त्योहार को लेकर अलर्ट मोड़ पर कर दिया गया है। जिला पुरुष अस्पताल में होली के पर्व पर भी चिकित्सा सुविधाएं बेहतर व्यवस्थाओं के साथ उपलब्ध रहेंगे। जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस के अनुसार रविवार को अवकाश रहा। इसलिए सोमवार दो मार्च को ओपीडी पूरे समय ...