मिर्जापुर, मार्च 5 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय बाजार में होली के दूसरे दिन गुरुवार शाम को परंपरागत रूप से होली बरात निकाली गई। रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लवकुश केशरी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के संग बिनोद गुप्ता की ओर से तैयार किए गए सफेद रथ उसमें जुते प्रतीक रूप में सफेद चार घोड़,लहराता केशरी झंडा रामलीला मैदान से बरात निकाली गई। रथ पर सवार शिव स्वरूप धारण किए दूल्हा लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। बरात में शामिल लोग एक दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाते, फाग गीत गाते चल रहे थे। रामलीला मैदान से पुराने बैरियर होते हुए ड्रमंडगंज तिराहे पर बरात का समापन किया गया। बरातियों को रास्ते में जगज जगह ठंडई व जलपान कराया गया। ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता,दिलीप केशरी,तारकेश्वर केशरी,अंजनी सोनी, तारकेश्वर केशरी, धीरज केशरी, ओंकार केशरी, नरेंद्र कुमार गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.