हाथरस, मार्च 6 -- होली के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय मेला का हुआ समापन। -(A) होली के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय मेला का हुआ समापन।सहपऊ। क्षेत्र के गांव सिखरा में होली के बाद से आयोजित तीन दिवसीय मेले का शुक्रवार रात को समापन हो गया । उल्लेखनीय है कि इस बार होली दहन के बाद प्रथम धुलेंडी एक दिन बाद मनाई गई थी । इस कारण मंगलवार को मेला में अधिक रौनक नहीं थी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को उक्त गांव में आयोजित मेले में काफी भीड़ रही। महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की । शाम को सभी बच्चे झूलों पर झूलकर एवं चांट ,पानी बतासा खाकर काफी प्रसन्न लग रहे थे। शांति एवं सुरक्षा के मुद्देनजर तीन दिन मेला पुलिस भी मौजूद रही ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.