औरैया, मार्च 6 -- एरवाकटरा, संवाददाता। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव ऊसर पाटी में होली के आखत डालने के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया गया कि बुधवार शाम गांव ऊसर पाटी में होली के आखत डालने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान हवाई फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया था। आरोपितों की निशानदेही पर एक लाइसेंसी राइफल भी बरामद की गई, जिसके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने ऊसर पाटी निवासी सौरभ कुमार, अ...