कटिहार, फरवरी 28 -- मनिहारी नि स होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में एसडीपीओ विनोद कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों तथा सामाज सेवियों से अपील करते हुए कहा की होली के अवसर पर किसी भी धर्म के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाकर किसी धर्म के लोगो को ठेंस ना पहुंचाये। एसडीपीओ ने मनिहारी तथा अमदाबाद के लोगो से होली की त्योहार शांतिपूर्ण माहौल मे मानाने की अपील किया । उन्होंने जनप़तिनिधियो से किसी भी तरह की अनहोनी की सूचना हो तो थानाध्यक्ष को तुरंत दे ताकि समय रहते अनहोनी को टाला जा सके। होलिका दहन पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी । कोई भी शरारती तत्व को बकसा नही जाएगा । मुखिया जरजिस आलम सहित सभी गण्यमान्य लोगो ने एसडीपीओ को अस्वस्थ किया कि पूर...