बिजनौर, मार्च 5 -- चांदपुर। अग्रवाल सभा द्वारा होली के शुभ अवसर पर बुधवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रसिद्ध कवियों ने अपनी शानदार कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं झंडा गान के साथ किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें कवियों ने हास्य, वीर रस, श्रृंगार और सामाजिक विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।कवि सम्मेलन का सफल संचालन मेरठ से आए हास्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने किया। फरीदाबाद से आए कवि यशदीप कौशिक यश, दिल्ली से आई कवयित्री दीपाली जैन और देहरादून से आए वीर रस के कवि श्रीकांत श्री ने अपनी प्रभावशाली कविताओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया। विशेष रूप से श्रीकांत श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.